Friday, April 24, 2026
Homeव्यापारBusiness News: कारोबार के आखरी दिन बढ़त के साथ खुले दोनों बेंचमार्क

Business News: कारोबार के आखरी दिन बढ़त के साथ खुले दोनों बेंचमार्क

मुम्बई (हि.स.)। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ खुले।

एशियाई बाजारों से मिले अच्छे संकेतों की बदौलत बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 155.44 अंक या 0.38 फीसदी की बढ़त के साथ 40,713.93 के स्‍तर पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 82.40 अंक या 0.69 फीसदी की तेजी के साथ 11,978.90 के स्‍तर पर  कारोबार कर रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular