Business News : आलोचना से सहमी तेल कंपनियों ने आज कीमतों को रखा यथावत

नई दिल्ली (हि.स.)। लगातार आलोचना होने से सहमी तेल परिष्करण और विपणन कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों को यथावत रखा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम  में फिर से हल्की कमी दिखी है। दिल्ली का भाव देखें तो मंगलवार को पेट्रोल 83.71 रुपये पर तो डीजल 73.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। हालांकि बीते छह दिनों में लगातार जो बढ़ोतरी हुई है, उससे पेट्रोल 1.37 रुपये तो डीजल 1.45 रुपये महंगा हो चुका है।

आईओसी की मैसेज सर्विस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल के भाव

शहर का नाम     पेट्रोल रुपये /लीटर        डीजल रुपये /लीटर

दिल्ली-                पेट्रोल-83.71                   डीजल-73.87 रुपये प्रति लीटर

मुम्बई-                पेट्रोल-90.34                   डीजल-80.51 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता-          पेट्रोल-85.19                  डीजल-77.44 रुपये प्रति लीटर

चेन्नै-                    पेट्रोल-86.51                   डीजल-77.44 रुपये प्रति लीटर

नोएडा-                पेट्रोल-83.67                   डीजल-74.29 रुपये प्रति लीटर

बेंगलुरु-               पेट्रोल-86.51                   डीजल-78.31 रुपये प्रति लीटर

error: Content is protected !!