Monday, September 28, 2026
Homeव्यापारBusiness : बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार, सेंसेक्‍स में 95 और...

Business : बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार, सेंसेक्‍स में 95 और 41 अंकों की बढ़त

मुम्बई, 30 अक्टूबर (हि.स.)। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सपाट कारोबार कर रहे हैं।

कारोबार के शुरुआती सत्र में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 95.06 अंक या 0.24 फीसदी बढ़त के साथ 39,844.91 के स्‍तर पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 40.70 अंक या 0.35 फीसदी उछलकर 11,711.50 के स्‍तर पर ट्रेंड कर रहा था। गौरतलब है कि एक दिन पहले बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था। 

RELATED ARTICLES

Most Popular