Gonda : भव्य समारोह में BJP जिलाध्यक्ष का सम्मान
BJP Kisan Morcha: जिलाध्यक्ष के पुनर्नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
संवाददाता
गोंडा। भारतीय जनता पार्टी (BJP) किसान मोर्चा गोंडा द्वारा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ‘बमबम’ के पुनः जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर टाउन हॉल में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह BJP किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पं. दीन दयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से किया गया।
यह भी पढें : राज्यसभा में पेश हुआ वक्फ संशोधन बिल
भव्य माल्यार्पण से अभिभूत हुए जिलाध्यक्ष
स्वागत समारोह में BJP जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को भव्य माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने BJP किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और आश्वस्त किया कि वे सदैव उनके सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए BJP कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।
चुनावों के लिए तैयार BJP किसान मोर्चा
BJP किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी ने जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसान मोर्चा आगामी पंचायत चुनाव और 2027 विधानसभा चुनावों में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा और प्रत्याशियों को जिताने में अहम भूमिका निभाएगा।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी
इस भव्य आयोजन में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। BJP के वरिष्ठ नेता के.के. श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष अनुपम मिश्र, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य राजेश तिवारी, जिला महामंत्री देव नारायण मिश्र, जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह, जिला मंत्री अवधेश वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन BJP किसान मोर्चा के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से शिवांशु मिश्र, राघवेश तिवारी चीकू, शशांक मिश्र, सुरेंद्र सिंह, पवन सिंह, श्याम किशोर मिश्र, रवि दूबे, सुनील सोनकर, आनंद पांडे, काली चरण मिश्र, ऊषा तिवारी, वीर सिंह, सुशील सेन, अवधेश पांडेय, राम उदित सिंह, सुनील उपाध्याय, ब्रह्मदत्त द्विवेदी, राघव राम मिश्र, सालिक राम, रंग नाथ तिवारी बाबा, आशीष कुमार सिंह, रमाकांत शुक्ल, अखिलेश मिश्र, विवेक सिंह, सिपाही लाल गोस्वामी, आलोक तिवारी, सोनू सिंह, राम गोपाल साहू, अतुल श्रीवास्तव, सुबेंद कश्यप आदि शामिल रहे।
यह भी पढें : Soldiers Welfare Meeting में बोलीं DM-अनदेखी नहीं होंगी सैनिकों की समस्याएं
पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com
कलमकारों से: तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी (प्रधान संपादक) मोबाइल- 9452137310 E-Mail : hindustandailynews1@gmail.com