Wednesday, January 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरजलशक्ति मंत्री ने बलरामपुर में राप्ती नदी तट का किया निरीक्षण

जलशक्ति मंत्री ने बलरामपुर में राप्ती नदी तट का किया निरीक्षण

अम्बुज भार्गव

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को जनपद के एक दिवसीय दौरे के दौरान श्रीदत्तगंज विकासखंड के ग्राम चंदापुर में राप्ती नदी के दाहिने तट पर चल रहे कटान रोधी कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने परक्यूपाइन स्ट्रक्चर तथा बोल्डर कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी बाढ़ सुरक्षा एवं कटान रोधी कार्य मानसून से पूर्व हर हाल में पूर्ण कराए जाएं।

इस दौरान उन्होंने कार्यों की गति बढ़ाने के लिए श्रमिकों की संख्या में भी वृद्धि करने को कहा। उन्होंने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ नियंत्रण एवं सिंचाई से जुड़ी तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की सुरक्षा और किसानों की फसलों की रक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर बलरामपुर सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, उतरौला विधायक रामप्रताप वर्मा, जिलाधिकारी पवन अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र तथा सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम के समापन पर मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समयबद्ध, पारदर्शी और जनहितकारी कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

यह भी पढ़ें: राजा रघुवंशी हत्याकांड : फूट-फूट कर रोती मिली सोनम

RELATED ARTICLES

Most Popular