Monday, September 28, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News: ADM ने की दस्तक अभियान के प्रगति की समीक्षा

Balrampur News: ADM ने की दस्तक अभियान के प्रगति की समीक्षा

संवाददाता

बलरामपुर। अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुकल की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गई। बैठक के दौरान उन्हांने समस्त विभागों के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि समस्त योजनाओं को समय-समय पर संचालित करते रहे, जिससे आम जनमानस को विभिन्न प्रकार जानलेवा बीमारियों से बचाया जा सके। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुशील कुमार ने बताया कि कोरोना साहित अन्य संक्रामक बीमारियों के रोकथाम हेतु 13 विभागों का विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में भूमिका निर्धारित की गई थी। सभी संबंधित विभागों द्वारा स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल, पोषण पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। जेई व एईएस जैसी बीमारियों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाये गये। 01 जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार के केसेस की निगरानी, संचारी रोग से बचाव संबंधी प्रचार-प्रसार एवं व्यवहार परिवर्तन गतिविधियां, क्षय रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों की खोज एवं उपचार की व्यवस्था, आईसीडीएस विभाग द्वारा कुपोषित तथा अति कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर उनको पोषाहार उपलब्ध कराया गया तथा आवश्यकता होने पर पोषण पुनर्वास केंद्रों पर उपचार हेतु रेफर किया गया। ग्रामीण विकास विभाग व पंचायती राज विभाग द्वारा ग्राम स्तर पर साफ-सफाई, ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम निगरानी समितियों के माध्यम से कोविड व संचारी रोगों के विषय में निरंतर जागरूकता लाये जाने सम्बन्धी कार्य किये गये, नालियों की नियमित सफाई, फागिंग आदि कार्य कराये गये, शिक्षा विभाग द्वारा दिमागी बुखार के कारण क्या है, बुखार होने पर क्या करें क्या ना करें के विषय में अभिभावकों को जागरूक किया जाना, पुस्तक वितरण के समय अभिभावकों का संवेदीकरण किया जाना एवं छात्रों की ऑनलाइन प्रतिस्पर्धा कराई गई।

यह भी पढ़ें :  आरोपी लेखपाल हटा, किन्तु प्रशासनिक कार्रवाई से रहा बचा

नगर विकास विभाग द्वारा नगर क्षेत्र में खुली नालियों को ढकने की व्यवस्था शहरी क्षेत्र में फागिंग करवाना, उथले हैंडपंपों का प्रयोग रोकने के लिए अपने लाल रंग से चिन्हित किये जाने का कार्य किया गया। कृषि विभाग द्वारा खेतों में एकत्र पानी में मच्छर के प्रजनन रोकने के लिए तथा सिंचाई के वैकल्पिक उपायों पर किसानों को तकनीकी सलाह देना, मच्छर रोधी पौधों का उगाया जाना, पशुपालन विभाग द्वारा सुकर पशुपालकों को अन्य व्यवसाय जैसे पोल्ट्री उद्योग को अपनाने हेतु जागरूक एवं प्रेरित किया जाना, सुकर बाड़े मनुष्य आबादी से दूर स्थापित करवाये जाने, दिव्यांग कल्याण विभाग द्वारा एईएस/जेई रोग के उपरांत दिव्यांग हुए बच्चों का चिन्हांकन तथा विकलांग बच्चों हेतु आवश्यक सहायक उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित करने संबंधी गतिविधियां संचालित की गई। 12 जुलाई से 25 जुलाई तक संचालित दस्तक अभियान के तहत घर-घर निगरानी समिति के सदस्य जाकर मच्छर जनित संक्रामक रोगों की जानकारी ली गयी, टीम द्वारा डेंगू, मलेरिया, इंसेफलाइटिस, चिकनगुनिया, कोरोना मरीजों की पहचान की गयी। बुखार के मरीजों का एंटीजन टेस्ट होता रहा, जो लोग बीमार है उन्हें मेडिकल किट दिया गया। साथ ही इसके साथ लोगो का जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें :  बेखौफ दबंगों का कहर, पीड़ित ने लगाई कप्तान से गुहार

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा संभावित कोविड की तीसरी लहर से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों के बारे में बताया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि संभावित कोविड की तीसरी लहर से बच्चों को विशेष रूप से बचाने हेतु पीकू व नीकू वार्ड तैयार किया जा रहा है। कोविड की संभावित तीसरी लहर के खिलाफ जंग में टीकाकरण प्रमुख हथियार है। कोविड टीकाकरण हेतु कुल 140 मोबिलाइजेशन टीम कार्य कर रही है। सभी पात्रों का टीकाकरण हो यह सुनिश्चित किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा लोगों से आगे आकर अपना एवं परिवार का टीकाकरण कराए जाने की अपील की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि कोविड से बचाव हेतु मास्क का प्रयोग, हैंड सेनीटाइजर का प्रयोग एवं 2 गज की दूरी अति आवश्यक है। सभी कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन अवश्य करें। इस अवसर पर अपर सीएमओ डा. एके सिंघल, डा. बीपी सिंह, डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह, अधिशासी अभियन्ता जल निगम मनोज कुमार, समस्त डाक्टर पीएचसी सीएचसी, डब्ल्यूएचओ, डीआईओएस, जिला मलेरिया अधिकारी डा. मंजुला, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा एके सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेन्द्र कुमार, समस्त ईओ नगर पालिका नगर पंचायत, शिखा श्रीवास्तव, जिला परामर्शदाता विनोद कुमार त्रिपाठी व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular