Monday, March 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News : लड़की भगाने के आरोप में पांच के खिलाफ मुकदमा

Balrampur News : लड़की भगाने के आरोप में पांच के खिलाफ मुकदमा

संवाददाता

उतरौला बलरामपुर। स्थानीय थाने पर एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक वकील पाण्डेय ने बताया कि ग्राम चिचूड़ी सहगिया निवासी अलाउद्दीन पुत्र अब्दुल हमीद ने पुलिस को सूचना रविवार को दी कि उसके गांव के रहीम पुत्र अली हसन नाबालिग लड़की बुसरा उर्फ सोनू को बीते छह सितंबर की रात में बहला फुसलाकर भगा ले गया। काफी तलाश पर दोनों नहीं मिले। नाबालिग लड़की को भगाने में उसके परिवार के लोग शामिल रहे। पुलिस ने अलाउद्दीन के तहरीर पर रहीम, बब्बू उर्फ वसीउददीन, निजामुद्दीन, मोटू उर्फ आमिर व अकालबुन पत्नी अव्दुल हमीद निवासी ग्राम चिचूड़ी सहगिया के खिलाफ नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने का मुकदमा दर्ज कर विवेचना कराई जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular