संवाददाता
उतरौला, बलरामपुर। पेड़रिया ग्राम सभा के प्रधान मुश्ताक अहमद के खिलाफ क्षेत्रीय लेखपाल बृजेश कुमार की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के बाद प्रधान संघ आंदोलित हो गया है। गुरुवार को ब्लॉक सभागार में बैठक के बाद प्रधानों ने आंदोलन की आगामी भूमिका निर्धारित की। गुरुवार को एसडीएम संतोष ओझा को तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन देकर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की गई। प्रधान संघ अध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रसाद वर्मा ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि लेखपाल बृजेश कुमार ने ग्रामवासियों को जेसीबी का भय दिखाकर पट्टा धारकों से धन उगाही की है। पैमाइश करने के नाम पर वसूली भी की जा रही है। आय-जाति व निवास प्रमाण-पत्र बनाने के लिए आवेदकों से सुविधा शुल्क लिया जाता है। सबीना देवी से आवासीय पट्टा दिलाने के लिए दस हजार रुपये ले लिए लेकिन पत्रावली तैयार करने के बजाय उनसे अश्लील हरकतें करता है। प्रधानों ने मांग की कि अगर सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो प्रधान संघ सड़क पर आंदोलन करने को विवश होगा। इस मौके पर विजयपाल वर्मा, बहलोल आरिफ, जसवंत वर्मा, मुबारक अली, पार्वती, राधेश्याम, मुमताज अली, मिस्कातुन, अकबर अली, अमीनुद्दीन, सलामत अली, कुर्बान अली, फातिमा समेत अनेक ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
