Sunday, April 19, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News:गेहूं क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त किए जाने का DM ने...

Balrampur News:गेहूं क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त किए जाने का DM ने दिया निर्देश

किसानों से बातचीत कर गेहूं खरीद के संबंध में लिया फीडबैक

संवाददाता

बलरामपुर। जिलाधिकारी बलरामपुर श्रीमति श्रुति एवं पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल द्वारा गेहूं क्रय केंद्र मंडी समिति बलरामपुर, गेहूं क्रय केंद्र भगवतीगंज, तुलसीपुर मंडी समिति में स्थित पीसीएफ व खाद्य रसद विभाग के गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा गेहूं क्रय केंद्र पर समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा गेहूं क्रय पंजिका का निरीक्षण व इलेक्ट्रॉनिक कांटे से हो रहे तौल का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा समस्त अभिलेख व रजिस्टर प्रतिदिन दुरुस्त किए जाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा दूरदराज से आए किसानों हेतु शीतल पेयजल व बैठने की उचित व्यवस्था क्रय केंद्र पर किए जाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा क्रय केंद्र पर ऑक्सीमीटर और नमी मापक यंत्र की उपलब्धता का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा क्रय केंद्र प्रभारी को पर्याप्त मात्रा में बोरों की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा क्रय केंद्रों पर कोविड-19 गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन कराए जाने का निर्देश दिया गया, क्रय केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में सैनिटाइजर व मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से किए जाने का निर्देश दिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा क्रय केंद्र मंडी समिति बलरामपुर पर गेहूं विक्रय करने आए किसान अजय सिंह निवासी सेखुईया रानीजोत, पीसीएफ द्वारा संचालित मंडी समिति तुलसीपुर में स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर विक्रय करने आए इरफान खान से बातचीत की गई। जिलाधिकारी द्वारा किसान से ब्रिक्री के दौरान किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं हो रही है इसके संबंध में पूछा गया। जिलाधिकारी द्वारा क्रय केंद्र प्रभारियों को केवल किसान से ही गेहूं खरीदे जाने का निर्देश दिया गया, कहा कि बिचैलियों से खरीद पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान सहायक खाद्य विपणन अधिकारी बालक राम, क्रय केंद्र प्रभारी मंडी समिति बलरामपुर शिव बालक यादव, क्रय केंद्र प्रभारी तुलसीपुर महेंद्र मणि तिवारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : हिंदी साहित्य के कद्दू में कितने नाखून, कितने डंठल!

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular