Sunday, May 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News:27वें बैच के दीक्षांत परेड समारोह में आइजी ने ली सलामी

Bahraich News:27वें बैच के दीक्षांत परेड समारोह में आइजी ने ली सलामी

संवाददाता

बहराइच। रिज़र्व पुलिस लाइंस में विगत 06 माह से प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों के दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. राकेश सिंह ने परेड की सलामी ली। उन्होंने प्रशिक्षण अवधि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। आईजी द्वारा सभी को सत्यनिष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करायी गयी। आईजी ने अपने संबोधन में रिक्रूट आरक्षियों को मेहनत, लगन व ईमानदारी के साथ कर्तव्य पालन करने, नियमित व्यायाम, अध्ययन एवं जनता के बीच उच्च कोटि की पुलिसिंग करने की बात कही। रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण कार्य में लगे शारीरिक एवं अन्तः विषय के सभी प्रशिक्षकों की भी सराहना की गई। आईजी डॉ राकेश सिंह को पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर अपर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : अपराधियों को सजा दिलाने में जुटे हैं आइजी देवीपाटन

Bahraich News:27वें बैच के दीक्षांत परेड समारोह में आइजी ने ली सलामी

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

Bahraich News:27वें बैच के दीक्षांत परेड समारोह में आइजी ने ली सलामी
RELATED ARTICLES

Most Popular