संवाददाता
बहराइच। जिले के नानपारा-लखीमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की देर रात दो कारों में आमने-सामने भिड़ंत होने के कारण दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों में एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अस्पताल में भर्ती हैं। जानकारी के अनुसार, मिहींपुरवा के नैनिहा राजापुर से पांच लोग अल्टो कार में सवार होकर लखनऊ जा रहे थे। रात्रि करीब पौने 12 बजे रजवापुर के पास पहुंचे ही थे कि तभी सामने से आ रही स्कोर्पियो से भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि अल्टो के परखच्चे उड़ गए। नैनहिया राजापुर निवासी हरिदेव का पुत्र धर्मपाल (21) एवं बलसिंहपुर निवासी तीरथराम (37) की मौके पर मौत हो गई। इसके अलावा बलसिंहपुर के विनोद (30), खैरा समेसा निवासी रामू (25) एवं एक अन्य घायल हो गए। एक अज्ञात व विनोद की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान विनोद की मौत हो गई। रामू का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा व अज्ञात का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के भाई मिथिलेश की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। शवों का पंचनामा करवाकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है।
यह भी पढें : डिप्टी CM भी राज ठाकरे के साथ, कहा कर सकते हैं राम लला के दर्शन
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
