Bahraich News: महिला सशक्तिकरण के लिए निकाली गयी जागरूकता रैली

संवाददाता

बहराइच। महिला सशक्तिकरण, स्वावलम्बन एवं सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार द्वारा नवरात्रि के शुभ अवसर पर संचालित किये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के प्रति आमजन को जागरूक किये जाने के उद्देश्य से जागरूकता वाहन रैली को विधायक नानपारा श्रीमती माधुरी वर्मा, विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल, जिलाधिकारी शम्भु कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना ने संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व विधायक व मौजूद अधिकारियों ने महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से बनायी गयी रंगोली का अवलोकन भी किया।
उल्लेखनीय है कि रैली कलेक्ट्रेट से डीएम तिराहा, पानी टंकी चौराहा से जेल रोड पहुॅची जहॉ पर विधायक नानपारा श्रीमती माधुरी वर्मा, विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल व मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना द्वारा महिला जागरूकता से सम्बन्धित पेंन्टिंग की गयी। इसके पश्चात वाहन जागरूकता रैली पुलिस लाइन तिराहा होते हुए श्री गुरू नानक चौक (अस्पताल चौराहा) पहुॅची। यहां पर विधायक नानपारा श्रीमती माधुरी वर्मा, विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल, जिलाधिकारी शम्भु कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, पीडी. डीआरडीए अनिल कुमार सिंह, ई.ओ. नगर पालिका परिषद बहराइच पवन कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी उमाकान्त पाण्डेय व अन्य अधिकारियों ने हस्ताक्षर अभियान का शुभारम्भ किया।

error: Content is protected !!