Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News : अधिकारियों ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

Bahraich News : अधिकारियों ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

संवाददाता

बहराइच। जनपद न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी ने जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के साथ जिला कारागार बहराइच का संयुक्त रूप से निरीक्षण कर कारागार प्रशासन द्वारा बन्दियों को मुहैय्या करायी जा रही सुविधाओं व कारागार की साफ-सफाई आदि का जायजा लिया। जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान उच्चाधिकारियों ने पाकशाला, कारागार अस्पताल, महिला एवं बाल बैरक सहित अन्य बैरकों का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान कारागार की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पायी गयी। जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान सीजेएम जगन्नाथ, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच की सचिव श्रीमती शिखा यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह, प्रभारी अधीक्षक आनन्द कुमार शुक्ला, डिप्टी जेलर देवकान्त वर्मा, एसके त्रिपाठी व श्रीमती रीना तिवारी, चिकित्सक डॉ. आभास अंकुर श्रीवास्तव व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular