Thursday, December 11, 2025
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News : मंत्री अनिल राजभर व बलदेव सिंह ने की बाढ़...

Bahraich News : मंत्री अनिल राजभर व बलदेव सिंह ने की बाढ़ राहत की समीक्षा

संवाददाता

बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण के पश्चात पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के मंत्री अनिल राजभर एवं जलशक्ति विभाग के राज्य मंत्री बलदेव सिंह ओलख ने प्रमुख सचिव सिंचाई टी. वेंकटेश, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, महसी के सुरेश्वर सिंह व बलहा की श्रीमती सरोज सोनकर व प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के प्रतिनिधि गौरव वर्मा की मौजूदगी में पुलिस लाईन सभागार में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद में बाढ़ की स्थिति तथा बचाव एवं राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव राहत एवं सहायता प्रदान की जाय।
बैठक के दौरान राजभर ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए गठित मेडिकल टीमें नियमित भ्रमणशील रहकर लोगों विशेषकर बुज़ुर्गों एवं बच्चों के स्वास्थ्य का जायज़ा लेते रहें तथा आवश्यतकानुसार लोगों को त्वरित चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध करायी जाय। कोविड-19 के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरती जाय। लक्षण दिखने पर घर-घर स्क्रीनिंग करायी जाय। बाढ़ क्षेत्र के लिए नामित नोडल अधिकारी भी क्षेत्र का नियमित भ्रमण करते हुए प्रभावी पर्यवेक्षण कर चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करायें।
श्री राजभर ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के शत-प्रतिशत पशुओं के टीकाकरण के साथ-साथ चारे-भूसा इत्यादि के माकूल बन्दोबस्त किये जायें। श्री राजभर ने यह भी कहा कि विगत वर्ष माह अगस्त में भी बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई थी, इसलिए सभी अधिकारी पूरी सर्तकता बनाये रखें। तटबन्धों की सुरक्षा के लिए राउण्ड-द-क्लाक निगरानी की व्यवस्था बनायी जाये। निगरानी के लिए एक मैकेनिज़्म डेवलपकर उसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, संभ्रान्तजनों ग्राम स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी जोड़ा जाय ताकि सूचना का आदान-प्रदान त्वरित गति से हो सके।
श्री राजभर ने जिलाधिकारी से यह भी अपेक्षा की कि बाढ़ की आपदा को दृष्टिगत रखते हुए माह सितम्बर तक बाढ़ से सम्बन्धित कोई अधिकारी अवकाश पर न जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फिट नावों को ही उपयोग में लाया जाय और नावों पर क्षमता से अधिक लोगों को न बैठाया जाय। बाढ़ शरणालयों एवं बाढ़ चैकियों पर शासन द्वारा अनुमन्य सभी सुविधाएं विशेषकर प्रकाश की माकूल व्यवस्था रखी जाय ताकि आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी राहत व बचाव कार्य के संचालन में कोई बाधा उत्पन्न न हो। बाढ़ के हालात को देखते हुए श्री राजभर ने यह भी निर्देश दिया कि सभी चिकित्सालयों पर एण्टी स्नेक वेनम की उपलब्धता बनाये रखी जाय। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाय इस सम्बन्ध में शासन द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों का कड़ाई के साथ अनुपालन सुनिश्चित कराया जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि खाद्यान्न वितरण की सूची क्षेत्रीय विधायकों को भी उपलब्ध करायी जाय। श्री राजभर ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुॅचाना मा. मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता है। बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों के लिए धन की कमी आड़े नहीं आयेगी। बाढ़़ प्रभावित लोगों की मदद करने में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाय और पीड़ितजनों को शासन द्वारा अनुमन्य सहायता तत्काल उपलब्ध करायी जाय।
राज्य मंत्री बलदेव सिंह ओलख ने विगत मंगलवार को जनपद भ्रमण के दौरान दिये गये निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की। इस सम्बन्ध में बताया गया कि दिये गये निर्देशों के अनुपालन में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जयन्त कुमार को नोडल अधिकारी नामित कर दिया गया है साथ ही बाढ़ प्रभावित ग्रामों का व्हाट्सएप ग्रुप भी बना दिया गया है।
बैठक के दौरान प्रमुख सचिव, सिंचाई, जल संसाधन एवं परती भूमि विकास, उत्तर प्रदेश शासन टी. वेंकटेश ने कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सुझाव दिया। जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किये गये एवं किये जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। जबकि एन.डी.आर.एफ. के इंस्पेक्टर विनय कुमार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एन.डी.आर.एफ. टीम द्वारा संचालित गतिविधियों के बारे जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर मुख्य अभि. सरूय नहर प्रथम अयोध्या अखिलेश कुमार, अधीक्षण अभि. नवम मण्डल सिंचाई कार्य बहराइच नियाज़ अहमद, अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय, ज्वाईन्ट मजिस्ट्रेट प्रशिक्षु आई.ए.एस. सूरज पटेल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानंजय सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बलवन्त सिंह, उप जिलाधिकारी महसी एस.एन. त्रिपाठी व कैसरगंज के महेश कुमार कैथल, अधि. अभि. बाढ़ खण्ड शोभित कुशवाहा, अधि.अभि. लो.नि.वि. प्रा.ख. आर.के. राम, अधि.अभि. विद्युत नानपारा कृष्ण कुमार व कैसरगंज के नन्दलाल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular