Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News:युवक की गला काटकर हत्या, तेजाब से चेहरा झुलसाया

Bahraich News:युवक की गला काटकर हत्या, तेजाब से चेहरा झुलसाया

संवाददाता

बहराइच। जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के वैवाही गांव में बेखौफ हत्यारों ने युवक की गला काट कर नृशंस हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए चेहरे को तेजाब से जलाकर शव को गन्ने के खेत में छिपा दिया। शुक्रवार को शौच के लिए गए ग्रामीणों ने युवक का शव देख घटना की जानकारी पुलिस को दी। हत्या की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विवरण के अनुसार, गांव निवासी गोपालजी के गन्ने व गंगाराम के पिपरमिंट के खेत के मध्य मेड़ पर तकरीबन 30 साल के युवक का शव बरामद हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष मिथलेश सिंह पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। तमाम कोशिश के बावजूद मृतक की शिनाख्त नहीं कराई जा सकी। घटनास्थल पर पहुंची फारेंसिक टीम ने साक्ष्यों का संकलन भी किया है। मृतक कौन है और कहा का रहने वाला है, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। इसके लिए आसपास के जिलों के थानों से भी संपर्क कर गुमशुदा लोगों के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है। इस सनसनीखेज वारदात की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि वारदात की जांच के दक्ष पुलिस कर्मियों को लगाया गया है और तकनीकी पहलू की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने कहा कि इस संगीन वारदात का राजफाश करने के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। कुछ अहम सुराग जांच टीम के हाथ लगे हैं। जल्द से जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

यह भी पढें : राष्ट्रपति के बेटे ने पिता के खाते से वेश्या को किया 18 लाख का पेमेंट

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular