Monday, March 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबड़े मंगल पर भंडारा आयोजित, उमड़ा जनसैलाब

बड़े मंगल पर भंडारा आयोजित, उमड़ा जनसैलाब

एबीवीपी डीएवी इंटर कॉलेज इकाई ने आयोजित किया बड़े मंगल पर भंडारा

अम्बुज भार्गव

बलरामपुर। स्थानीय बिजलीपुर चौराहे पर मंगलवार को दूसरे बड़े मंगल पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यह आयोजन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की डीएवी इंटर कॉलेज इकाई की ओर से अध्यक्ष आनंद पाण्डेय के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। भंडारा सुबह 10 बजे शुरू हुआ और देर शाम तक अनवरत चलता रहा।

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 730 पर पड़ने वाले इस चौराहे पर आयोजित बड़े मंगल पर भंडारा में राहगीरों, स्थानीय निवासियों और ग्रामीण क्षेत्रों से आए बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं ने प्रसाद के रूप में छोला-चावल ग्रहण किया। भीषण गर्मी को देखते हुए आयोजन समिति ने नींबू पानी की विशेष व्यवस्था की थी, जिसे पीकर श्रद्धालुओं ने राहत महसूस की। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था का प्रदर्शन नहीं बल्कि सामाजिक एकता और सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जाति, वर्ग, आयु की सीमाओं से परे लोग इस आयोजन में सम्मिलित होकर हनुमानजी के चरणों में श्रद्धा व्यक्त करते हैं और समाज में सेवा की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

यह भी पढें: IAS तबादला : 4 DM समेत 14 अफसर बदले

बड़े मंगल पर भंडारा में विशेष सहयोग देने वालों में दिवेश कश्यप, प्रवेश मौर्य, प्रांजल श्रीवास्तव, हर्ष मिश्रा, शुभांकर सिंह, शिवम बघेल, महेश चौधरी, मोहित सिंह, दीपू चौधरी, राम गुप्ता, सुमित गोस्वामी, दीपक और आकाश सहित कई स्थानीय युवाओं का योगदान उल्लेखनीय रहा।

Vacancy
Vacancy

पोर्टल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h

कलमकारों से: पोर्टल पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी, प्रधान संपादक मोबाइल- 9452137310 E-Mail : hindustandailynews1@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular