संवाददाता
अयोध्या। पड़ोसी जिले अंबेडकरनगर के एसडीएम जलालपुर का एक वीडियो शनिवार को वायरल हो गया इसमें वे एक ग्रामीण व एक मजदूर की पिटाई करते देखे जा रहे हैं। ग्रामीण की पिटाई जहां उन्होंने हाथ से की वहीं मजदूर को दो बार लाठी से मारा। डीएम ने मामले का संज्ञान लेकर एसडीएम से जवाब तलब किया है। मालीपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर बाकरगंज निवासी मोहब्बत अब्बास के अनुसार वह बीते दिनों अपनी पुश्तैनी भूमि पर दीवार का निर्माण करवा रहा था। इसी बीच वहां एसडीएम जलालपुर मोहनलाल गुप्त पहुंच गए। उन्होंने पहुंचते ही अपशब्दों का प्रयोग किया। निर्माण से संबंधित भूमि के कागजात मांगे। अब्बास के अनुसार जब वह उन्हें कागजात दिखा रहा था तो इसी बीच एसडीएम ने गाल पर झापड़ रसीद कर दिया। इसके बाद वे और आक्रोशित हो गए। अपने साथ गए होमगार्डों से लाठी मांगी और वहां मौजूद एक मजदूर को दो बार लाठी से पीटा। शिकायत है कि एसडीएम काफी देर तक वहां मौजूद लोगों को भला बुरा भी कहते रहे। इसके बाद काम रुकवा कर वह वापस जलालपुर तहसील लौट गए। एसडीएम जब अपने आक्रोश का इजहार कर रहे थे तब वहां मौजूद एक व्यक्ति पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना रहा था। एसडीएम ने ऐसा करते देखा तो डांट कर वीडियो रिकॉर्डिंग बंद करा दिया। हालांकि तब तक पिटाई के दृश्य कैद हो चुके थे। प्रकरण में एसडीएम का पक्ष जानने के लिए उनके सीयूजी फोन पर तीन अलग-अलग बार डायल किया गया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। उधर डीएम सैमुअल पाल ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसडीएम से जवाब तलब किया है। गौरतलब है कि जलालपुर में तैनाती से पहले मोहनलाल गुप्त आलापुर तहसील में बतौर एसडीएम नियुक्त थे।वहां कई मामलों में वे चर्चा में आए थे। इसमें लेखपालों व ग्राम प्रधानों से विवाद मुख्य रूप से शामिल रहा था।
यह भी पढें : कुर्बानी की फोटो, वीडियो वायरल किया तो जाएंगे जेल
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
