Tuesday, June 23, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur : BEO के निरीक्षण में मिली कमियां, लगाई फटकार

Balrampur : BEO के निरीक्षण में मिली कमियां, लगाई फटकार

दिव्य प्रकाश तिवारी

तुलसीपुर, बलरामपुर। शिक्षा क्षेत्र गैसड़ी के प्राथमिक विद्यालय प्रतापपुर का खंड शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया कि विद्यालय में पंजीकृत 162 बच्चों के सापेक्ष मात्र 95 छात्र छात्राएं उपस्थित हैं। विद्यालय में शिक्षा मित्र वीरनर सिंह यादव उपस्थित मिले। अन्य अवकाश पर थे। मध्यान भोजन 16 जून से नहीं बन रहा था। रसोईया उपस्थित नहीं थीं, जिन्हें घर से बुलाया गया। मिशन कायाकल्प के तहत कोई काम नहीं हुआ है। स्कूल की रंगाई पुताई नही हुई थी। स्कूल परिसर को शिक्षा मित्र वीरनर सिंह यादव और नौनिहालों के द्वारा साफ किया गया था। विद्यालय में विद्युतीकरण है लेकिन केबल जुड़वाने के लिए बिजली कर्मचारी को पैसे न देने पर बिजली काट दी गई थी। सूचना पर खंड शिक्षा अधिकारी ने अपने जेब से पैसे देकर जुड़वाया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनीता गौतम मातृत्व अवकाश पर थी। सहायक अध्यापक प्रमोद कुमार पांच दिन के अवकाश पर थे। एमडीएम रजिस्टर चेक करने पर पता चला कि एमडीएम का खाता प्रधान के खाते से नहीं जुड़ा है। 14 महीने से एमडीएम का पैसा एसएमसी अध्यक्ष संगम लाल और इंचार्ज प्रधानाध्यापिका सुनीता गौतम के द्वारा निकाला जा रहा था। मल्टीपल हैंडवॉश खराब है। विद्यालय में फर्नीचर नहीं है, बच्चे फटी हुई टाट पर बैठते हैं। कक्षा कक्ष के दीवाल से सीमेंट छूटकर नीचे गिरता है। विद्यालय में छात्र दूषित जल पीते हैं। 10ः30 पर सभी बच्चे रोज की भांति घर भोजन करने जा रहे थे। सभी बच्चों को आधे रास्ते से वापस बुलाया गया। एसडीआई के निरीक्षण में मध्यान भोजन नहीं मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने अपने जेब से पैसे देकर सब्जी और अन्य सामग्री मंगवाकर खाना बनवाया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनय मिश्रा बब्लू को विद्यालय में एमडीएम सुचारू रूप से बनवाने के लिए निर्देशित किया। बीईओ ने कहा कि मध्यान्ह भोजन में जितना पैसा खर्चा होगा, वह मैं स्वयं दूंगा। विद्यालय की बदतर स्थिति को देखते हुए खंड शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह ने नाराजगी जताते हुए कहा कि दोबारा कमियां मिलने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। बगल में स्थित जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक धीरेंद्र कुमार पांडेय, अभिभावक भानु शर्मा, नवरत्न मिश्रा आदि भी उपस्थित थे।

Balrampur : BEO के निरीक्षण में मिली कमियां, लगाई फटकार

यह भी पढें : सड़क पर नहीं पढ़ी जा सकेगी बकरीद की नमाज

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular