संवाददाता
अयोध्या। रामजन्मभूमि में विराजमान रामलला के मंदिर निर्माण के सिलसिले में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से चलाए गए निधि समर्पण अभियान में रामभक्तों को ठगी से बचने का सुझाव दिया है। इसी सिलसिले में ट्रस्ट महासचिव चंपत राय ने बेंगलुरु की संस्था संवाद डॉट ओआरजी की ओर से जारी एक वीडियो को साझा किया है। इस वीडियो में बताया गया कि आपकी ओर से समर्पित धनराशि सही बैंक और व्यक्ति तक जा रही है, यह सुनिश्चित करना चाहिए। बताया कि निधि समर्पण करने के लिए संगठन के कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे। बताया गया कि ट्रस्ट ने पूरे देश में एक ही प्रकार का कूपन जारी किया है। यह कूपन दस, सौ और एक हजार का है। यदि आप 50 रुपये का योगदान देंगे तो दस रुपये के पांच कूपन दिए जाएंगे। यदि पांच सौ का योगदान देंगे तो सौ-सौ के पांच कूपन दिए जाएंगे। बताया गया कि यदि आपके पास चेक या कैश नहीं है, तो ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं लेकिन आपको सुनिश्चित करना होगा कि आपका भुगतान एसबीआई की अयोध्या ब्रांच के ही खाते में हो क्योंकि कि देश भर में इस प्रकार का दूसरा कोई खाता नहीं है। इसके लिए एनईएफटी, आरटीजीएस और आईएनपीएस माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं। इसकी रसीद ट्रस्ट के वेबसाइट से दी जाएगी जो कि ट्रस्ट कार्यालय से जारी होगी। इस रसीद के लिए आपको यूटीआर का उपयोग करना होगा।
बताया गया कि दो हजार से अधिक की राशि के समर्पण पर दी जाने वाली रसीद का उपयोग आयकर एक्ट की धारा 80 जी से संबंधित छूट में की जा सकती है। इसी तरह ट्रस्ट महासचिव ने बैंक संबंधित किसी समस्या के निवारण के लिए एसबीआई के टोल फ्री नंबर 18001805155 और पीएनबी के टोल फ्री नंबर 18001809800 पर कार्यालय अवधि में फोनकर आवश्यक जानकारी ली सकती है। इसके साथ ही ट्रस्ट महासचिव ने एसबीआई के शाखा प्रबंधक का भी मोबाइल नंबर 8450982900 के अलावा बैंक आफ बड़ौदा के प्रबंधकों शशिधर त्रिपाठी के मोबाइल नंबर 8744907293 और रितेश सिंह का मोबाइल नंबर 9651895103 को भी सार्वजनिक किया है।
अन्य खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
