Sunday, February 8, 2026
Homeराष्ट्रीयAadhaar Card Fraud: कहीं आपके Aadhaar से तो नहीं उठाया गया लोन?

Aadhaar Card Fraud: कहीं आपके Aadhaar से तो नहीं उठाया गया लोन?

डिजिटल पहचान के इस दौर में सबसे बड़ा खतरा आपका पहचान Aadhaar Card Fraud

नेशनल डेस्क

नई दिल्ली। हर भारतीय नागरिक की पहचान का सबसे अहम दस्तावेज होने के कारण Aadhaar Card Fraud एक गंभीर खतरा बनता जा रहा है। ताजा रिपोर्ट्स और विशेषज्ञों की चेतावनियों के अनुसार, साइबर ठग अब लोगों के आधार नंबर का दुरुपयोग कर फर्जी लोन निकाल रहे हैं, जिनकी जानकारी आधार धारकों को बाद में होती है। यदि आपको भी शक है कि आपके Aadhaar से किसी ने Loan तो नहीं उठा लिया है, तो अब आप घर बैठे उसकी जांच कर सकते हैं।

Aadhaar Card Fraud की पहचान कैसे करें?
Aadhaar Card Fraud की जांच का सबसे पहला और आसान तरीका है अपनी क्रेडिट रिपोर्ट देखना। आप TransUnion CIBIL, Experian या Equifax जैसी रजिस्टर्ड क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों की वेबसाइट से फ्री में अपनी क्रेडिट रिपोर्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

CIBIL की वेबसाइट (www.cibil.com) पर जाएं! अपने PAN कार्ड, Aadhaar नंबर और आवश्यक विवरण भरें!
OTP सत्यापन के बाद क्रेडिट रिपोर्ट डाउनलोड करें! इस रिपोर्ट में आपके नाम से रजिस्टर्ड सभी लोन और क्रेडिट कार्ड की डिटेल मिल जाएगी। अगर इसमें कोई ऐसा लोन दिखे जो आपने कभी नहीं लिया, तो यह साफ संकेत है कि Aadhaar Card Fraud का शिकार आप हो चुके हैं।

यह भी पढें: Pension Scheme को लेकर केंद्र का बड़ा फैसला!

UIDAI की वेबसाइट से Aadhaar Authentication History देखें
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की आधिकारिक वेबसाइट पर Aadhaar Authentication History का ऑप्शन उपलब्ध है:

वेबसाइट: https://uidai.gov.in
Aadhaar Services > Aadhaar Authentication History पर जाएं
आधार नंबर और सिक्योरिटी कोड भरें > Send OTP
OTP दर्ज करें > Submit करें

यहां से आप देख सकते हैं कि आपके Aadhaar का कब और कहां उपयोग हुआ। यदि इसमें कोई अनजान या संदिग्ध ट्रांजैक्शन दिखे, तो तुरंत सतर्क हो जाएं। यह Aadhaar Card Fraud का पुख्ता प्रमाण हो सकता है।

बायोमेट्रिक डाटा को करें लॉक
यदि आपको Aadhaar के दुरुपयोग का अंदेशा हो, तो अपने आधार से जुड़े बायोमेट्रिक डेटा (फिंगरप्रिंट और आई स्कैन) को लॉक कर दें। UIDAI वेबसाइट पर जाएं! Lock/Unlock Biometrics सेक्शन पर क्लिक करें! OTP वेरिफिकेशन के बाद लॉक का विकल्प चुनें! इससे कोई भी व्यक्ति आपके बायोमेट्रिक डेटा का दुरुपयोग नहीं कर पाएगा, जिससे Aadhaar Card Fraud की आशंका बहुत हद तक कम हो जाएगी।

यह भी पढें: Iran Missile Strike: ईरान ने कतर-इराक में अमेरिकी अड्डों पर किया हमला

RBI के पोर्टल पर दर्ज करें शिकायत
यदि आपको अपनी क्रेडिट रिपोर्ट में कोई फर्जी लोन दिखे, तो तुरंत RBI के सजग पोर्टल https://sachet.rbi.org.in पर शिकायत दर्ज करें! संबंधित बैंक या वित्तीय संस्था की जानकारी भरें! अपने दस्तावेज अपलोड करें और रजिस्ट्रेशन नंबर सुरक्षित रखें! इसके साथ ही, अपने नजदीकी साइबर थाना या पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करना न भूलें।

Aadhaar Card Fraud से कैसे बचें?
Aadhaar Card Fraud से बचने के लिए जरूरी सावधानियां:
Aadhaar कार्ड की फोटोकॉपी देने से पहले नंबर के शुरुआती 8 अंक मास्क करें! अनजान वेबसाइट या व्यक्ति को Aadhaar डिटेल न दें! समय-समय पर अपनी क्रेडिट रिपोर्ट और Authentication History चेक करते रहें! आधार से जुड़े अलर्ट और SMS नोटिफिकेशन ऑन रखें!

Aadhaar Card Fraud एक गंभीर खतरा बन चुका है, जिससे लाखों लोग प्रभावित हो सकते हैं। यदि समय रहते जरूरी जांच और सावधानी नहीं बरती गई, तो व्यक्ति को न सिर्फ आर्थिक नुकसान हो सकता है, बल्कि कानूनी झंझट भी झेलना पड़ सकता है। इसीलिए अब वक्त है सतर्क रहने का और यह जांचने का कि कहीं आपके Aadhaar से तो किसी ने लोन नहीं उठा लिया?

यह भी पढें: भारत के नेशनल पार्क मानसून में क्यों हो जाते हैं बंद?

RELATED ARTICLES

Most Popular