Sunday, August 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेश11 डेटोनेटर और विस्फोटक पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार

11 डेटोनेटर और विस्फोटक पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार

चित्रकूट। भरतकूप थाना पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उनके पास से पुलिस को 11 विस्फोटक सेल एवं 11 इलेक्ट्रानिक डेटोनेटर मिला है। 

थाना प्रभारी संजय उपाध्याय ने बताया कि भरतकूप क्षेत्र में संघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ पर अभियुक्तों ने अपना नाम कमलेश निषाद, सूरज निषाद पुत्र श्याम बताया है। तलाशी के दौरान पुलिस को अभियुक्तों के पास से 11 विस्फोटक सेल एवं 11 इलेक्ट्रानिक डेटोनेटर बरामद हुआ है। 

प्रथमदृष्टया पता चला है कि यहां की ग्रेनाइड खद्यान को तोड़ने के लिए विस्फोटक पदार्थों को उपयोग किया जाता है। फिलहाल पुलिस की टीम इन अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है। 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular