गाजियाबाद (हि.स.)। लोनी पुलिस ने दिल्ली की तरफ से अवैध शराब लेकर आ रहे एक सफेद छोटा हाथी पिकअप गाड़ी लादकर लाई जा रही लाखों रुपयों की देशी शराब पकड़ी है। हरियाणा मार्क की यह यह शराब उत्तर प्रदेश में होली पर्व पर खफाने के लिए लाई जा रही थी। पुलिस एक शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपायुक्त ग्रामीण रवि कुमार ने मंगलवार को बताया कि होली पर्व पर शराब की तस्करी ना हो इसके लिए पांच मार्च से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत दिल्ली पुलिस मंगलवार को सेवाधाम पाइपलाइन पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक पिकअप संदिग्ध अवस्था में आता हुआ दिखाई दिया। जिसको रोक कर चेकिंग की गई तो उसमें 105 पेटी अवैध शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई, जिसकी कीमत लाखों रुपये है। पुलिस ने शराब ले जा रहे तस्कर बुलंदशहर के आदमपुर निवासी शिव कुमार को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में तस्कर ने बताया कि होली त्योहार पर हरियाणा से सस्ते दाम पर शराब लाकर जिले में बेची जानी थी।
फरमान
