Saturday, September 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजे शिवालय, शिवमय हुआ गाजियाबाद

हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजे शिवालय, शिवमय हुआ गाजियाबाद

-लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

गाजियाबाद(हि.स.)। फाल्गुन महाशिवरात्रि का महापर्व मंगलवार को हर्षोल्लास व परम्परागत तरीके इसे मनाया गया। ऐतिहासिक दूधेश्वरनाथ मन्दिर व महानगर के अन्य शिवालयों में श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक किया। महापौर आशा शर्मा ने दूधेश्वर नाथ मंदिर में अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ जलाभिषेक किया। मन्दिर में गंगाजल का प्रबंध किया गया था।जलाभिषेक के लिए रात 12 बजे से ही शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी लाइनें लगी रही। रूट परिवर्तन के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

रात्रि 12 बजे से ही भक्तों ने जलाभिषेक किया। सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ ऐतिहासिक दूधेश्वर नाथ मंदिर में रही। यहां के पड़े सुरक्षा बन्दोबस्त किये गए थे। एसएसपी पवन कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ दूधेश्वर नाथ मंदिर में सुरक्षा बन्दोबस्त का जायजा लिया।

मन्दिर के महंत नारायण गिरी व मन्दिर समिति के अध्यक्ष ने जलाभिषेक की शुरुआत की। महापौर आशा शर्मा भी अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ मन्दिर पहुंची तथा पूजा-अर्चना की। इसके अलावा मन्दिर पर जलाभिषेक के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगी रही। बच्चे, पुरुष व महिलाओं की लंबी-लंबी लाइनें लगी रही। वहीं यातायात पुलिस ने रात से ही रूट परिवर्तन कर दिया था। जीटी रोड पर हापुड़ मोड़ तिराहे से बड़े वाहनों को पुराने शहर में प्रवेश नहीं करने दिया। उधर, गौशाला पुलिस चौकी के सामने से मन्दिर आने वाले रोड पर वाहनों से आगमन पर रोक लगा दी गयी।जिसके चलते लाइनपार के निवासियों को पुराने शहर में आने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी तरह शहर के अन्य स्थानों नसीरपुर फाटक, जटवाड़ा आदि स्थानों के शिव मंदिरों में भी जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular