Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहरदोई: मकान से नगदी सहित 25 लाख की चोरी, पुलिस जांच में...

हरदोई: मकान से नगदी सहित 25 लाख की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

हरदोई (हि.स.)। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गरीब पुरवा चौराहा पर बीती देर रात चोरों ने अनिल कुमार के मकान को निशाना बनाया और मौका पाकर चोरों ने लगभग 25 लाख का माल चोरी कर लिया।

सोमवार को मकान मालिक अनिल कुमार ने बताया कि वह अपने निजी काम से अपने गांव पचकोहरा गए हुए थे, रात में घर में कोई नहीं था। चोरों ने घर को निशाना बनाते हुए उनके घर से लगभग 25 लाख का माल चुरा लिया है। चोरी की सूचना पर इलाके में सनसनी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस व क्षेत्राधिकारी नगर विकास जायसवाल ने घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया तथा आसपास के लोगों से भी चोरी की घटना के बारे में जानकारी ली।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर विकास जायसवाल ने बताया कि वह मौके पर गए थे। घटना के खुलासे के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। बताया कि पुलिस की दो टीमें जांच कर चोरी की घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular