Wednesday, April 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहजारों करोड़ गंगा जी के नाम पर खर्च किया, वह कहां बह...

हजारों करोड़ गंगा जी के नाम पर खर्च किया, वह कहां बह गया : अखिलेश यादव

लखनऊ(हि.स.)। गंगा सफाई अभियान पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अखिलेश यादव ने एक फोटो डालते हुए भाजपा पर कटाक्ष किया है। इसके साथ ही कई सवाल भी दागे हैं।

अखिलेश यादव ने ट्वीट में लिखा कि ‘गंगा मइय्या, गड्ढा, गइय्या’, इनको भी छल गये ठगइय्या। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उप्र की जनता भाजपा से पूछ रही है कि हमारी गाढ़ी कमाई से वसूले टैक्स से जो हज़ारों करोड़ गंगा जी के नाम पर खर्च किया वो कहां बह गया, गड्ढों का बजट किसके जेब के गड्ढे में गया और गौवंश के पैसे की जुगाली किसने की?

RELATED ARTICLES

Most Popular