Sunday, September 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशस्वाती सिंह ने बच्चों को दिया शिक्षा का मंत्र

स्वाती सिंह ने बच्चों को दिया शिक्षा का मंत्र

इंटर कालेज में पहुंची मंत्री में दिखी अध्यापक के साथ ममता की भी झलक

लखनऊ (हि.स.)। यूपी सरकार की मंत्री स्वाती सिंह ने निलमत्था स्थित एक इंटर कालेज में जाकर बच्चों से मिलीं और उन्हें आगे बढ़ने का गुरु मंत्र दिया। वहां एक अध्यापक के साथ ही उनमें ममता की भी झलक दिखी। बच्चों से बातें कर उनके हालचाल भी पूछीं। इसके बाद मुहल्लावासियों से मिलकर वहां की समस्याएं जानीं और उसके समाधान के लिए आश्वस्त किया।

स्वाती सिंह ने बच्चों को दिया शिक्षा का मंत्र

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा द्वारा मनाये जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को दोपहर बाद मां श्रीमहाकाली विद्या मंदिर इंटर कालेज, नीलमत्था पहुंचीं। वहां प्रबंधक भवानी भट्ट और अन्य लोगों ने स्वागत किया। इसके बाद वहां की समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। मंत्री स्वाती ने लोगों की समस्याएं सुन कर उसे जल्द निदान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद स्कूल के बच्चों से मिलीं। प्रबंधक भवानी भट्ट ने उनका परिचय कराया और कहा कि हम चाहते हैं कि आप सब भी स्वाती सिंह से प्रेरणा लें।

मंत्री स्वाती सिंह ने वहां पर बच्चों से कुशलक्षेम पूछा और कहा कि हमें आप मंत्री नहीं, स्वाती सिंह के नाम से ही जाने। उन्होंने कहा कि आप सभी आगे चलकर उच्च पदों पर काम करते हुए देश सेवा करें। इसके लिए आप सभी को अभी से लगन के साथ अच्छी पढ़ाई की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विद्या भारती में संस्कार के साथ ही उच्च स्तरीय शिक्षा मिलती है। इस कारण आप सभी यदि उच्च पदों पर गये तो निश्चय ही देश की उन्नति के साथ ही हमारी संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा। वहां पर प्रबंधक भवानी भट्ट ने मंत्री को स्मृति चिह्न भी भेंट किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular