Sunday, May 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशस्वच्छता सुधार के लिए नवीन तकनीकों को अपनाना बेहतर : धीरेंद्र कुमार

स्वच्छता सुधार के लिए नवीन तकनीकों को अपनाना बेहतर : धीरेंद्र कुमार

– राष्ट्रीय शर्करा संस्थान में स्वच्छता को लेकर खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग की टीम ने किया निरीक्षण

कानपुर (हि.स.)। खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के निदेशक धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, नई दिल्ली की एक टीम ने संस्थान परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए मंत्रालय के निर्देशों के अनुपालन का निरीक्षण करने के लिए आज कानपुर के राष्ट्रीय शर्करा संस्थान का दौरा किया।

खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के निदेशक धीरेंद्र कुमार ने संस्थान को स्वच्छता अभियान की गति को बनाए रखने और स्वच्छता में और सुधार के लिए नवीन तकनीकों को अपनाने का सुझाव दिए। उन्होंने सुझाव दिया कि बाहरी विशेषज्ञों को आमंत्रित करके छात्रों को स्वच्छता के पहलू पर और अधिक शिक्षित करने के लिए विशेष व्याख्यान भी आयोजित किए जा सकते हैं। उन्होंने इस अवसर पर सफाई के कार्य में लगे कर्मियों को तौलियों का वितरण भी किया।

टीम ने शैक्षणिक क्षेत्र, कार्यालय, छात्रावास और आवासीय भवनों का दौरा किया और संस्थान द्वारा स्वच्छता बनाए रखना सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ब्रजेश कुमार साहू ने उन्हें संस्थान द्वारा इस सन्दर्भ में किए गए विभिन्न प्रयासों के बारे में विस्तार से बताया, जिसमें इलेक्ट्रिकल स्वीपिंग और सैनिटाइजेशन मशीन, कॉन्टैक्ट-लेस सैनिटाइजर और साबुन वितरण प्रणाली की खरीद शामिल है।

स्वच्छता मिशन के नोडल अधिकारी अशोक गर्ग ने स्थानीय प्राथमिक विद्यालयों, सार्वजनिक स्थानों पर संस्थान द्वारा आयोजित स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रमों और समय-समय पर सैनिटाइजर, मास्क और अन्य स्वच्छता वस्तुओं के वितरण के बारे में भी टीम को विस्तार से बताया।

इस दौरान संस्थान के निदेशक नरेन्द्र मोहन के साथ अन्य अफसर मौजूद रहें।

महमूद

RELATED ARTICLES

Most Popular