Thursday, May 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशस्मृति ईरानी ने राहुल पर कसा तंज, कहा पहले पांच साल में...

स्मृति ईरानी ने राहुल पर कसा तंज, कहा पहले पांच साल में सिर्फ वोट मांगने आते थे अमेठी के सांसद

रायबरेली (हि. स.)। केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर फिर तंज कसा है। उन्होंने गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर एक कार्यक्रम में कहा कि एक समय ऐसा था जब अमेठी का सांसद पांच साल में एक बार केवल वोट लेने आता था। अब अमेठी की जनता के सामने सांसद, विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधि खड़े हैं और जनता अपनी बात रख रही है।
परशदेपुर के स्वर भारती विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में स्मृति ईरानी ने कहा कि पहले नेता केवल वोट मांगने आते थे अब जनता की सुनने हम सब आते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व डीह ब्लाक में हमने प्रधानमंत्री की मन की बात बैठकर सुनी तब पहली बार डीह ब्लाक में जनता को एक ऐसा चित्र देखने को मिला की सांसद, विधायक और जिले का अधिकारी खड़े थे और जनता सामने से अपना प्रस्ताव ला रही थी और वहां त्वरित रुप से जनता को उसका समाधान मिल रहा था। 

स्मृति ईरानी ने कहा कि वर्षों से सांसद से वंचित अमेठी, वर्षों से सांसद संपर्क से वंचित हुई सलोन विधानसभा की जनता अब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ के कर कमलों के द्वारा निरंतर सेवा को प्राप्त करेगी। इस संकल्प को फली फूत होते देख जनता जनार्दन ने मुझे 2019 में दीदी से सांसद बनाया। 
उन्होंने कहा कि वह इस प्यार के लिए कृतज्ञ हैं। डेढ़ साल में सलोन विधानसभा की बहनों को जीवन में पहली बार 30 हजार 800 से ज़्यादा गैस सिलेंडर मुहैया कराया। उन्होंने ये भी कहा कि साल 2014 में मुझे याद है जब आपके मध्य में आए तो संघर्षों से भरा सलोन विधानसभा त्राहि माम कर रहा था। बहनों को सामर्थ बनाने का कोई साधन मिले। परिवारों को सिर ढाकने के लिए छत मिले। नवजवानों को शिक्षा का साधन मिले और सलोन विधानसभा का नागरिक प्रगति के पद पर नई उम्मीदों के साथ देश के साथ और अमेठी जनपद के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले। उसी श्रंखला में आज जब आपके मध्य में आई हूं तो मुझे इस बात का गौरव होता है कि प्रधानमंत्री ने सलोन विधानसभा में डेढ़ साल में यहां की बहनों को जीवन में पहली बार 30 हजार 800 से ज़्यादा गैस सिलेंडर मुहैया कराया। इसके पहले महिला एवं बाल कल्याण केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सलोन विधानसभा अंतर्गत परशदेपुर के स्वर भारती विद्यालय में आज लोक निर्माण विभाग द्वारा बनने वाली 6.46 करोड़ की सड़कों और पुल का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular