लखनऊ (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल के सौ दिन पूर्ण होने पर सोमवार को रिपोर्ट कार्ड जारी किया। वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर तंज कसा है।
अखिलेश यादव ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर कुछ तस्वीरे पोस्ट कर सरकार पर तीखा हमला किया है। तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि ”100 दिन की भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश गोरखधंधे से बर्बाद हुआ।
प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल के सौ दिन पांच जुलाई को पूरे हो रहे हैं। इसको लेकर जहां एक दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेसवार्ता कर सरकार की उपलब्धियां गिनवाई तो वहीं प्रदेश भर में तमाम कार्यक्रम आयोजित हुए है। .
दीपक
