Wednesday, September 23, 2026
Homeमनोरंजन सौरव गांगुली पर बन रही बायोपिक में ''दादा'' का किरदार निभाएंगे रणवीर

 सौरव गांगुली पर बन रही बायोपिक में ”दादा” का किरदार निभाएंगे रणवीर

कोलकाता (हि.स.)। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। गांगुली से जुड़े करीबी सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि उनकी बायोपिक में दादा का किरदार निभाने के लिए रणबीर कपूर तैयार हो गए हैं।

लव फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस बायोपिक की घोषणा नौ सितंबर 2021 को ही गांगुली और लव फिल्म्स ने संयुक्त रूप से की थी। दो साल की रिसर्च के बाद फिल्म के स्क्रिप्ट तैयार हुई है जिस पर सहमति देने के लिए हाल ही में सौरव गांगुली मुंबई गए थे। करीब 250 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली फिल्म के लिए सौरभ गांगुली ने ही रणबीर कपूर को चुनने को कहा था। इसके बाद लगातार रणवीर से बात हो रही थी। सूत्रों ने बताया कि रणबीर अपनी अगली फिल्म एनिमल की शूटिंग में व्यस्त हैं लेकिन तुरंत ही कोलकाता में सौरव गांगुली की बायोपिक की शूटिंग भी शुरू होगी।

सौरव गांगुली का कैरियर काफी चर्चित रहा है। टीम इंडिया के कप्तान से लेकर टीम से निकाले जाने तक। बाद में भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष से लेकर राज्य व केंद्र के शीर्ष नेताओं के उनसे मुलाकात की खबरें अमूमन सुर्खियों में रहती हैं।

ओम प्रकाश

RELATED ARTICLES

Most Popular