Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसौतेले पिता ने किशोरी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

सौतेले पिता ने किशोरी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

मेरठ (हि.स.)। किठौर थाना क्षेत्र की एक किशोरी के साथ उसके सौतेले पिता ने किशोरी को गाजियाबाद में बंधक बनाकर दस दिन तक दुष्कर्म किया।

किशोरी ने अपने गांव आकर ग्राम प्रधान को मामले की जानकारी दी। ग्राम प्रधान ने थाना पुलिस से शिकायत की। इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत की।

किठौर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसने पुलिस अधिकारियों से शिकायत करके बताया कि उसके पिता घरेलू हिंसा के मुकदमे में जेल में है। उसकी मां का हापुड़ निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति के जेल जाने के बाद महिला अपने बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ गाजियाबाद में रहने लगी। इसके बाद महिला किशोरी को भी अपने साथ लेकर चली गई।

किशोरी ने आरोप लगाया कि उसके सौतेले पिता ने नशीली देकर बंधक बनाकर उसके साथ दस दिन तक दुष्कर्म किया। दो दिन पहले किसी तरह से बंधन मुक्त होकर किशोरी अपने गांव पहुंची और ग्राम प्रधान को घटना की जानकारी दी। ग्राम प्रधान ने किठौर पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। किशोरी की शिकायत पर जनसुनवाई कर रहे एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव ने किठौर पुलिस को इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular