Monday, September 21, 2026
Homeमनोरंजनसोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ अरेस्ट सनी लियोनी

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ अरेस्ट सनी लियोनी

एक्ट्रेस सनी लियोनी का हालिया रिलीज गाना ‘मधुबन में राधिका नाचेगी’ इन दिनों विवादों में है। इस गाने के रिलीज के बाद से गाने को लेकर बवाल बढ़ता ही जा रहा है। इस गाने पर भावनाओं को आहत करने के आरोप लग रहे हैं और सोशल मीडिया यूजर्स गाने को बैन करने की मांग कर रहे हैं। वहीं अब इस गाने को लेकर सोशल मीडिया पर अभिनेत्री सनी लियोनी को अरेस्ट करने की मांग उठ रही है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि सनी लियोनी ने इस गाने में रिवलिंग ड्रेस में राधा रानी का अश्लील चित्रण किया है। तो वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि इस गाने की वजह से हिन्दू धर्म का अपमान हुआ है और अब यह सहनीय नहीं है। कुछ यूजर्स का कहना है कि सनी लियोनी का यह गाना हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ है। इसके साथ ही यूजर्स इस गाने को बैन करने के साथ ही सनी लियोनी कि गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। ट्विटर पर यूजर्स अरेस्ट सनी लियोनी ट्रेंड करवा रहे हैं।

‘मधुबन में राधिका नाचे’ गाने को कनिका कपूर ने गाया है और गणेश आचार्य ने इसे कॉरियोग्राफ किया है। गाने की रिलीज के तुरंत बाद से ही इसे लेकर बवाल शुरू हो गया और अब इसकs बहिष्कार की भी मांग उठने लगी है।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular