Thursday, May 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसोशल मीडिया अब संचार का सबसे बड़ा माध्यम : सुखविंदर सोम

सोशल मीडिया अब संचार का सबसे बड़ा माध्यम : सुखविंदर सोम

गाजियाबाद (हि.स.)। आरकेजीआईटी में चल रहे महानगर भाजपा के जिला प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम दिवस के द्वितीय सत्र के मुख्य वक्ता के रूप में भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम ने सोशल मीडिया विषय को लेकर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

सुखविंदर सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया मूलरूप से कंप्यूटर या किसी भी मानव संचार या जानकारी के आदान-प्रदान करने से जुड़ा हुआ है। जो कंप्यूटर, टैबलेट या मोबाइल के माध्यम से प्राप्त की जाती है। ऐसी कई और वेबसाइटें और ऐप्स भी हैं जो इसे संभव बनाते हैं। सोशल मीडिया अब संचार का सबसे बड़ा माध्यम बन रहा है और तेजी से लोकप्रियता प्राप्त कर रहा है।

सोशल मीडिया आपको विचारों, सामग्री, सूचना और समाचार इत्यादि को बहुत तेजी से एक दूसरे से साझा करने में सक्षम बनाता है। पिछले कुछ वर्षो में सोशल मीडिया के उपयोग में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हुई है तथा इसने दुनिया भर के लाखों उपयोगकर्ताओं को एक साथ जोड़ लिया है।

सुखविंदर ने कहा कि आज के समय में देश में 65 करोड़ इंटरनेट यूजर्स हैं। इन्टरनेट की उपयोगिता को देखते हुए भाजपा ने बूथ स्तर तक वाट्सअप ग्रुप बनाए हैं। इस तरह से सभी प्लेटफॉर्म पर भाजपा अपना प्रचार-प्रसार कर रही है। इंटरनेट माध्यम से ही संभव हो पाया है कि करोना के समय एवं चुनावों में वर्चुअल रैली हुई है, वर्तमान में चल रहे माइक्रो डोनेशन भी इसी माध्यम से संभव हो पाया है। वर्ग में प्रमुख रूप से वर्ग प्रमुख बाबू बलदेव राज शर्मा, संजीव शर्मा, डॉ. अशोक नागर, रीना भाटी, पप्पू पहलवान, सुशील गौतम, गोपाल अग्रवाल, जय कमल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

फरमान/ दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular