Thursday, August 27, 2026
Homeमनोरंजनसुष्मिता सेन ने पूरी की 'ताली' की शूटिंग

सुष्मिता सेन ने पूरी की ‘ताली’ की शूटिंग

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज ‘ताली’ को लेकर चर्चा में हैं। यह सीरीज में जानी मानी ट्रांसजेंडर गौरी सावंत की बायोपिक है। इस वेब सीरीज में वह किन्नर के रोल में नजर आयेंगी। वहीं अब सुष्मिता ने इस वेब सीरीज में अपने हिस्से की शूटिंग भी पूरी कर ली है।

सुष्मिता सेन इसी साल अक्टूबर में अपनी इस वेब सीरीज का ऐलान किया था और इससे अपना फोर्ट्स लुक भी शेयर किया था। सुष्मिता वेब सीरीज में जानी मानी ट्रांसजेंडर गौरी सावंत का किरदार निभाने वाली हैं। गौरी सावंत ने न केवल ट्रांसजेंडर समुदाय के हक में आवाज उठाई बल्कि उन्हें समाज में इज्जत और सम्मान दिलाने के लिए बहुत काम भी किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुष्मिता की इस वेब सीरीज में गौरी और उनकी गोद ली बच्ची के रिश्ते को दिखाया जाएगा। ‘ताली’ का निर्देशन रवि जाधव कर रहे हैं और इसकी पटकथा क्षितिज पटवर्धन ने लिखी हैं।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular