Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसुल्तानपुर : फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से दिनदहाड़े नौ लाख की लूट

सुल्तानपुर : फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से दिनदहाड़े नौ लाख की लूट

सुल्तानपुर (हि.स.)। थाना कादीपुर क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से दिनदहाड़े नौ लाख रुपये लूट कर मोटरसाइकिल सवार बदमाश फरार हो गए। पुलिस जांच में जुटी है। 

कादीपुर में ऑनलाइन पैसा जमा कराने वाली कम्पनी के कर्मचारी दुर्गेश तिवारी सोमवार को कंपनी से बैंक में पैसा जमा कराने जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात बदमाश तमंचे के बल पर कैश लूट कर फरार हो गए। 
पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने सोमवार को बताया कि एक फाइनेंस कम्पनी के कर्मचारी द्वारा सूचना दी गयी है कि कंपनी से लगभग सात सौ मीटर की दूरी पर उसके पास से नौ लाख रुपये दो बदमाशों ने लूट लिए। कर्मचारी के अनुसार बदमाशों ने धक्का देकर गिरा दिया और रुपये से भरा बैग लेकर लुटकर फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के सभी सीमा पर चेकिंग तेज कर दी गयी है। जांच के बाद ही सही तथ्यों की जानकारी हो पाएगी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular