Tuesday, May 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसुभासपा में अपने पद पर बने हैं संतोष पांडेय, निष्कासन अफवाह और...

सुभासपा में अपने पद पर बने हैं संतोष पांडेय, निष्कासन अफवाह और विरोधियों की साज़िश : अरूण राजभर

मऊ (हि.स.)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के बड़े नेता महेंद्र राजभर अपने 30 पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी छोड़ने के बाद कई और पार्टी नेताओं ने उनके साथ जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। पार्टी राष्ट्रीय महासचिव अरूण राजभर ने इन चर्चाओं को अफवाह बताते हुए विरोधियों की चाल बताया है।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के नेता महेन्द्र राजभर को पार्टी छोड़े अभी 24 घंटा भी नहीं बीता था कि सोशल मीडिया पर सुभासपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष पांडेय को पार्टी से निकाले जाने की खबर वायरल होने लगी। संगठन आलाकमान पार्टी के खिलाफ हो रही हर गतिविधियों पर पैनी नजर रख रही है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष पांडेय के जाने की खबर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण राजभर ने बताया कि यह खबर बिल्कुल ही निराधार और बेबुनियाद है। यह पार्टी और श्री पाण्डेय काे बदनाम करने की विरोधियों की साजिश है।

उन्होंने कहा कि कई लोगों ने यह सूचना दिया है। बताया कि कुछ विरोधी कूट रचित कार्य कर ऐसे पत्र जारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे विरोधियों के झूठी, मनगढ़ंत, साजिश से सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के लक्ष्य व कार्यशैली पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। विरोधी अफवाह फैला सकते हैं पार्टी के उद्देश्य व कार्यशैली को डिगा नहीं सकते।

आनन्द कुमार

RELATED ARTICLES

Most Popular