Tuesday, June 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसीबीआई ने पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में मारा छापा

सीबीआई ने पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में मारा छापा

हाथरस (हि.स.)। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को कोतवाली के सादाबाद क्षेत्र के नौगांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक में छापा मारा है। इस कार्रवाई से अन्य बैंकों में भी अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

पंजाब नेशनल बैंक की कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के नौगांव में बैंक शाखा का है। शुक्रवार को सीबीआई की टीम ने बैंक में छापा मारा। चर्चा है कि किसी बड़े घोटाले को लेकर टीम शाखा में दस्तावेजों को खंगालने में लगी है। यह भी जानकारी मिली है कि पूछताछ के लिए सीबीआई टीम ने यूपी पुलिस में कार्यरत शाखा प्रबंधक की पत्नी को गाजियाबाद से नौगांव बुलवाया है। कुछ समय बाद टीम के कुछ सदस्य शाखा प्रबंधक और उसकी पत्नी के साथ गाड़ी में सवार होकर निकल गए। जबकि बैंक शाखा में अब भी दस्तावेजों की जांच जारी है। जिस गोपनीयता से बैंक शाखा के अंदर जांच चल रही है कयास लगाए जा रहे हैं घोटाला बड़े पैमाने पर हुआ है।

लकी

RELATED ARTICLES

Most Popular