Monday, May 4, 2026
Homeमनोरंजनसिद्धार्थ मल्होत्रा की नई फिल्म योद्धा का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

सिद्धार्थ मल्होत्रा की नई फिल्म योद्धा का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

सिद्धार्थ मल्होत्रा की नई फिल्म का ऐलान गुरुवार को हो गया। करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने वाले अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म में नज़र आने वाले हैं। फिल्म का टायटल होगा ‘योद्धा’। फिल्ममेकर करण जौहर ने फिल्म का फर्स्ट लुक और मोशन पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसकी जानकारी फैंस को दी।

योद्धा के फर्स्ट लुक मोशन पोस्टर में एक प्लेन हवा में नीचे गिरता नजर आता है, जिसमें आग लगी है। प्लेन के अंदर अंधेरे में सिद्धार्थ मल्होत्रा वेपन थामे हुए दिख रहे हैं। वहीं बैकग्राउंड से वॉइस ओवर में एक आवाज सुनाई देती है – मे-डे… मेड.. हाइजैक।’ फिल्म के इस मोशन पोस्टर को देखने के बाद यह अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि यह फिल्म प्लेन हाईजैक पर आधारित होगी और फिल्म में सिद्धार्थ जबरदस्त एक्शन और स्टंट करते नजर आएंगे। हालांकि इस फिल्म में सिद्धार्थ के अपोजिट फीमेल लीड में किस एक्ट्रेस के नाम पर मुहर लगेगी इसपर अभी सस्पेंस है। सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म योद्धा निर्देशन सागर आम्ब्रे और पुष्कर ओझा कर रहे हैं। योद्धा अगले साल 11 नवम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular