सिद्धार्थनगर ( हि.स.) जिले के और अगर थाने की पुलिस द्वारा एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक करोड़ पचास लाख रुपए की हेरोइन बरामद की गई है।
यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह ने बताया है कि हीरा सिंह निवासी जगदीशपुर वीरता नगर पालिका वार्ड नंबर 10 चौकी जहदी पिपरा थाना कपिलवस्तु राष्ट्र नेपाल को खुनुवा बॉर्डर से 143 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है।इस हेरोइन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 1 करोड़ 50 लाख रुपया आंकी जा रही है। तस्कर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
महेंद्र
