Sunday, September 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकांग्रेस से भाजपा में आए राकेश सचान बोले देर आए दुरुस्त आए

कांग्रेस से भाजपा में आए राकेश सचान बोले देर आए दुरुस्त आए

– भोगनीपुर विधानसभा से भाजपा से भरा पर्चा

कानपुर देहात (हि.स.)। कांग्रेस से भाजपा में आए राकेश सचान ने सोमवार को भोगनीपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह पर पर्चा भर कर चुनावी दौड़ लगा दी है। उन्होंने भाजपा में आने के सवाल पर देर से आए और दुरुस्त आए की बात कह कर अपनी बात समाप्त कर दी।

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का आगाज हो गया है, इसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है । वहीं प्रत्याशियों ने 25 जनवरी से अपना नामांकन कराना भी शुरू कर दिया था। इसी कड़ी में कुछ दिन पहले कांग्रेस से भाजपा में आए राकेश सचान ने भी सोमवार को भोगनीपुर विधानसभा से पर्चा भरा है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि वह लगातार भाजपा के संपर्क में थे, मोदी जी की नीतियों और कार्यों को देखते हुए वह भाजपा में शामिल हुए हैं । उन्होंने कहा कि वह बचे हुए सभी कार्यों को पूरा करेंगे। वहीं उन्होंने देर आए दुरुस्त आए बात कहकर अपनी बात समाप्त कर दी।

अवनीश

RELATED ARTICLES

Most Popular