Friday, April 24, 2026
Homeमनोरंजनअमृता अरोड़ा ने गर्ल गैंग के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे, वायरल हुईं...

अमृता अरोड़ा ने गर्ल गैंग के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे, वायरल हुईं तस्वीरें

फिल्म अभिनेत्री अमृता अरोड़ा आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं और इस खास दिन के जश्न की शुरुआत अमृता अरोड़ा ने देर रात अपनी गर्ल्स गैंग के साथ पार्टी करके की। अमृता अरोड़ा की इस बर्थडे पार्टी में उनकी पूरी गर्ल गैंग यानी मलाइका अरोड़ा, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर और मल्लिका भट्ट भी शामिल हुईं। वहीं अब इस बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।मलाइका ने जन्मदिन सेलिब्रेशन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीर में पूरी गर्ल गैंग बर्थडे कैप लगाए मस्ती करती नजर आ रही हैं, तो वहीं करिश्मा ने भी अपने इंस्टा से बर्थडे की तस्वीर शेयर की है जिसमें सभी अमृता को गले लगाए हुए हैं।वहीं करीना कपूर खान ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर इस बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर साझा की है।

बॉलीवुड में इस गर्ल गैंग की दोस्ती काफी मशहूर है और इन सभी को अक्सर एक साथ पार्टी करते हुए देखा जा सकता है। वहीं अगर बात करें अमृता अरोड़ा की तो अमृता ने साल 2002 में आई फिल्म कितने दूर कितने पास से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वह बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आईं, जिनमें आवारा पागल दीवाना, एक और एक ग्यारह, गर्लफ्रेंड, फाइट क्लब, गोलमाल रिटर्न, कम्बख्त इश्क आदि शामिल हैं।वह काफी समय से अभिनय जगत से दूर हैं, लेकिन इसके बावजूद वह लाइमलाइट में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा भी करती हैं।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular