Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसारनाथ में दुकान का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाया लाखों के आभूषण

सारनाथ में दुकान का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाया लाखों के आभूषण

वाराणसी (हि.स.)। सारनाथ थाना क्षेत्र के खजुही में सोमवार की देर रात चोरों ने एक आभूषण की दुकान को निशाना बना चार लाख रुपये के जेवर उड़ा दिये। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी दुकानदार को हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी। 
खजुही गांव निवासी संजय पांडेय की गांव में घर से चंद कदम की दूरी पर ही सिद्धि विनायक ज्वेलर्स नाम से दुकान है। सोमवार की शाम दुकान बंद कर संजय अपने घर चले गये। देर रात किसी समय दुकान पर पहुंचे चोर दुकान का शटर चाड़ कर अंदर घुस गये। इसके बाद दुकान में रखे लॉकर को दुकान के पिछले हिस्से में ले जाकर तोड़ दिया। और उसमें रखा लगभग चार लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। अलसुबह पड़ोसियों ने दुकान का ताला टूटा देखा तो संजय को घटना की जानकारी दी। इस मामले में पुलिस छानबीन के बाद अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular