Thursday, April 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसाइबर क्राइम समय की सबसे बड़ी चुनौती : एडीजी

साइबर क्राइम समय की सबसे बड़ी चुनौती : एडीजी

झांसी (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश समेत झांसी में साइबर क्राइम थाना का वर्चुअली शुभारंभ हुआ। झांसी के रक्सा थाना में साइबर क्राइम थाने का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर कानपुर जोन के एडीजी आलोक सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने नए साइबर क्राइम थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि पुलिस के सामने इस समय की सबसे बड़ी चुनौती साइबर क्राइम है।

उन्होंने कहा कि इससे निपटने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने हर थाने पर साइबर हेल्प डेस्क बनाई है, जो साइबर अपराध पर लगाम लगाने का काम करेगी। जोन में 718 लोगों को प्रशिक्षित किया है। उन सभी को साइबर अपराधों के बारे में पूर्णतः दक्ष बनाया गया है। उन्हें संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं।

उन्होंने बताया कि विश्व में साइबर क्राइम तेजी बढ़ रहा है। ऐसा नहीं है कि आपको सीधे साइबर क्राइम ब्रांच ही पहुंचना पड़ेगा बल्कि साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत कर सकते हैं। जितनी जल्दी शिकायत करेंगे उतनी जल्दी साइबर क्राइम पर रोक लगा सकेंगे।

उन्होंने कमलेश हत्याकांड पर कहा कि झांसी पुलिस लगातार मामले के खुलासे के लिए प्रयासरत है, जल्द ही सफलता मिलेगी। इस दौरान डीआईजी कलानिधि नैथानी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

महेश/दीपक/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular