Thursday, September 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसहज योग की वर्षा प्रधान डीएम से मिली, ध्यान कार्यक्रम कराने का...

सहज योग की वर्षा प्रधान डीएम से मिली, ध्यान कार्यक्रम कराने का किया अनुरोध

वाराणसी (हि.स.)। विश्व योग दिवस की प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर है। बुधवार को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि सरकारी,गैर सरकारी विद्यालयों व काॅलेजों, बेसिक, माध्यमिक, उच्च शिक्षा तथा डिग्री व स्पोर्ट्स काॅलेजों में निःशुल्क ध्यान योग कार्यक्रम का अनुरोध किया गया है। सहज योग समन्वयक, सहज योगा मेडीटेशन वर्षा प्रधान ने योग दिवस को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने जिलाधिकारी से ध्यान कार्यक्रम को कराये जाने का अनुरोध किया ।

वर्षा प्रधान ने बताया कि ध्यान कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के शारीरिक, मानसिक विकृतियां यथा आत्महत्या, नशा, चोरी इत्यादि को रोकने में मदद मिल सकती है। उनकी बात सुंनने के बाद जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि योग दिवस पर कराये जाने वाले योगाभ्यास के लिए संस्था के रूप में वर्षा प्रधान से सम्पर्क करें। इनसे समन्वय बनाकर जिले के सरकारी/गैर सरकारी विद्यालयों व काॅलेजों ,स्पोर्ट्स काॅलेजों में योग व ध्यान कार्यक्रम को आयोजित कराये।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular