Monday, July 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरसराहनीय : खून के बिना न जाए किसी की जान, पुलिस कर्मियों...

सराहनीय : खून के बिना न जाए किसी की जान, पुलिस कर्मियों ने किया रक्तदान


बलरामपुर।
वर्ष 2022 के तृतीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ़ तुलसीपुर इकाई के द्वारा किया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना एवं अपर पुलिस अधीक्षक नम्रता श्रीवास्तव के संयुक्त सहयोग से आयोजन हुआ।शुभारंभ पुलिस क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर कुँवर प्रभात सिंह के द्वारा स्वयं रक्तदान करके किया गया। स्वैच्छिक रक्तदानी आलोक अग्रवाल ने कहा कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान करके किसी परिवार की खुशियों का कारण बन सकता है। शिविर में रक्तदान करने वालों में पुलिस सेवा के कुल 13 रक्तदानी शामिल हुए। ब्लड बैंक से डॉ. प्रभात त्रिपाठी, सी. पी. श्रीवास्तव अशोक पांडेय , हिमांशु तिवारी (, अभिषेक, अम्बरीष, सुधांशु एवं विकास सिंह रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular