Thursday, May 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसरयू एक्सप्रेस ट्रेन से कटे महिला के दोनों पैर

सरयू एक्सप्रेस ट्रेन से कटे महिला के दोनों पैर

-अयोध्या-प्रयागराज रेल मार्ग पर हुआ हादसा

-कोहरे के चलते ट्रेन को आते नहीं देख पाई महिला

सुलतानपुर (हि.स.)। अयोध्या-प्रयागराज रेल मार्ग पर सरयू एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला के दोनों पैर कट गये। बुरी तरह जख्मी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

कोतवाली नगर के बेचूखां का पुरवा पांचो पीरन निवासी सतना निषाद (40) पत्नी बब्लू निषाद रोज की तरह सोमवार सुबह भी शौच के लिये घर से निकलीं थीं। वह शौच के बाद घर लौट रहीं थीं। घना कोहरा होने के कारण वह रेल ट्रैक पार करते समय ट्रेन को आते हुये नहीं देख पाईं।

एम्बुलेंस से भेजा गया अस्पताल

एकाएक ट्रेन ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया। महिला के दोनों पैर ट्रेन से कट गये। घंटों जब वह घर नहीं पहुंचीं तो परिवार वाले ढूंढने निकले। तो सतना ट्रैक के पास पड़ी मिलीं। तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

दयाशंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular