Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा में रहने वाले को भाजपा ने मैनपुरी सीट पर बनाया है...

सपा में रहने वाले को भाजपा ने मैनपुरी सीट पर बनाया है उम्मीदवार : अखिलेश यादव

– अखिलेश ने एक बार फिर चुनाव में भाजपा के बेइमानी करने का उठाया मुद्दा

मैनपुरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव में अपना ही प्रत्याशी उतारा है जो कभी सपा में थे। यह बातें बुधवार को मैनपुरी में सपा कार्यालय में आयोजित “सैनिक सम्मेलन” में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व सैनिकों को सम्बोधित करते हुए कही।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि पिछले चुनाव (विधानसभा 2022) में अगर बेइमानी न होती तो मैनपुरी विधानसभा तो आप जीत ही रहे थे, आप भोगांव भी जीत गए होते। भोगांव ही नहीं उप्र की कई विधानसभा सीटों में ऐसा हुआ। आपकी प्रदेश में सरकार बन गई थी लेकिन जान बूझकर पहले तो इन्होंने (भाजपा) ने वोट काटें। बाद में वोटों की गिनती में उन विधानसभाओं में कम वोटों के अंतर से हार करा दी, जहां 20 हजार 24 हजार से अधिक वोटों से हम जीतते आ रहेे थे।

अखिलेश ने पूर्व सैनिक सम्मेलन में कहा कि नेताजी ने जीवन भर इस क्षेत्र की सेवा की। इस चुनाव में उनके समर्थन में एक-एक वोट डालकर ऐतिहासिक जीत दिलाने की अपील की।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जहां मैनपुरी में “सैनिक सम्मेलन” के आयोजन में शामिल हुए। वहीं पार्टी की ओर से ट्वीट कर सैनिकों के लिए ट्वीट किया। ट्वीट कर कहा कि “सैनिकों का सम्मान, सपा की पहचान।”

रोहित/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular