Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा, बसपा व कांग्रेस तीनों अराजकता के प्रतीक - केशव प्रसाद मौर्या

सपा, बसपा व कांग्रेस तीनों अराजकता के प्रतीक – केशव प्रसाद मौर्या

– सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्य के आधार पर बांगरमऊ में कमल खिलेगा

– गुरूवार का डिप्टी सीएम ने बांगरमऊ प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को किया संबोधित
उन्नाव/बांगरमऊ (हि.स)।  केंद्र में मोदी की सरकार न बनी होती तो आज ना तो अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण  होता और ना ही कश्मीर से धारा 370  समाप्त होती। इसके अलावा कश्मीर में जमीन खरीदने की आप सब की इच्छा भी पूरी न होती। यह बात गुरूवार को बांगरमऊ से बीजेपी प्रत्याशी श्रीकांत कटियार के समर्थन में  क्षेत्र के संडीला मार्ग पर स्थित आरएस चौराहे पर आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने की। 
उन्होनें कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्य के आधार पर यहां दोबारा कमल ही खिलेगा। उन्नाव की पावन धरती पर सूर्यकांत त्रिपाठी निराला व चंद्रशेखर आजाद जैसी महान विभूतियों ने जन्म लिया है।  यहां बांटो और राज करो की नीति नहीं चलने वाली है। प्रधानमंत्री का नारा सबको स्थान-सबको सम्मान  प्रदेश के मुख्यमंत्री साकार कर रहे हैं। कहा कि आज  बिना भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंच रहा है। सपा, बसपा और कांग्रेस  तीनों अराजकता के प्रतीक हैं।  इन तीनों को उखाड़ फेंकने में ही भलाई है। 
उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि यदि देश और प्रदेश में कमल न खिलता तो क्या अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होता ?   कश्मीर से धारा 370 समाप्त की जाती?।  आप लोग कश्मीर में जमीन खरीद सकते ?  स्वयं ही उत्तर  देते हुए उन्होंने कहा कि यह तभी संभव हुआ जब केंद्र में  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बनी।  उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहां सभी को मौका मिलता है।  उन्होंने कहा कि  अभी  राज्यसभा में भी पार्टी कार्यकर्ताओं को ही प्रत्याशी बनाया है। सपा सरकार में निर्मित आगरा एक्सप्रे- वे सिर्फ खास लोगों के लिए है। इससे आम आदमी का कोई लेना देना नही।  कार्यक्रम को प्रदेश सरकार के मंत्री बृजेश पाठक,  मोहसिन रजा, महेंद्र सिंह पासी,  सुरेश पासी,  सांसद मुकेश राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सेंगर  के अलावा अपना दल के जिला अध्यक्ष अमरेश पटेल, पुनीत गुप्ता,  शंकर लाल लोधी, शेष नारायण मिश्रा, भाजपा  जिला अध्यक्ष राज किशोर रावत आदि ने भी संबोधित किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular