Tuesday, May 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा ने पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ और महिला सभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत...

सपा ने पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ और महिला सभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ और महिला सभा को प्रदेश में मजबूत करने के लिए प्रदेश अध्यक्षों को मनोनीत किया है।

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने गुरुवार को पत्र जारी कर बताया कि पार्टी अध्यक्ष की संस्तुति पर पूर्व एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। रीबू श्रीवास्तव को महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने दोनों की नेताओं को अपने-अपने प्रकोष्ठों को मजबूत करने और आने वाले लोकसभा चुनाव को तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए हैं।

मोहित वर्मा

RELATED ARTICLES

Most Popular