Tuesday, September 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा गुंडों व माफियाओं की हिमायती : नितिन अग्रवाल

सपा गुंडों व माफियाओं की हिमायती : नितिन अग्रवाल

– कहा, 2024 का लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से विजय भाजपा का लक्ष्य

झांसी (हि.स.)। लोकसभा चुनाव की तैयारी और व्यापारी सम्मेलन में भाग लेने झांसी आए स्वतंत्र प्रभार मंत्री नितिन अग्रवाल ने अतीक अहमद को अहमदाबाद से प्रयागराज लाने के दौरान गाड़ी पलटने और एनकाउंटर की लगातार चर्चाएं करने वाली समाजवादी पार्टी को गुंडों व माफियाओं की पार्टी बताया। कहा कि योगी सरकार माफियाओं पर कार्यवाही करती है, इसलिए अपने आप को समाजवादी बताने वालों को तकलीफ होती है। सपा गुंडों व माफियाओं की संरक्षक और हितैषी पार्टी है।

सर्किट हाउस में मंगलवार को पत्रकारों से वार्ता के दौरान उतर प्रदेश सरकार के आबकारी एवं मद्य निषेध स्वतंत्र प्रभार मंत्री नितिन अग्रवाल ने सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि अतीक अहमद जैसे कुख्यात अपराधी माफिया को अहमदाबाद से प्रयागराज ले जाने के दौरान अखिलेश यादव द्वारा लगातार उसकी लोकेशन और गाड़ी पलटने की आशंका जताई गई। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे माफियाओं से विशेष लगाव है। मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी माफियाओं को संरक्षण देती है। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में जिस प्रकार माफियाओं व गुंडों पर बुलडोजर चलाने की प्रभावी कार्यवाही की है। उस कार्यवाही से सपा को खासी तकलीफ हुई है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि तकलीफ उसी को होती है जो माफियाओं को संरक्षण देता है।

मंत्री ने अपने आने का उद्देश्य बताते हुए कहा कि वह झांसी में व्यापारियों के सम्मेलन में भाजपा के छोटे कार्यकर्ता के रूप में आए हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी की पूरी की पूरी सीटों पर पार्टी पूर्ण बहुमत से जीत कर देश में फिर मोदी सरकार बनाने के लिए कृतसंकल्पित हैं। इसलिए वह एक सिपाही के रूप में लगातार झांसी सहित यूपी के सभी जिलों में जाकर व्यापारियों से वार्तालाप कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग के साथ समीक्षा की गई है। भांग की दुकानों तथा अन्य स्थानों पर बिकने वाले मादक पदार्थ और नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular